Breaking News

बालोद@नहीं हुआ शाला प्रवेशोत्सव

Share


बालोद के स्कूल में बच्चों ने जड़ा ताला,बारिश में भीगते हुए किया प्रदर्शन
बालोद,26 जून 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ में आज यानि सोमवार से नए शिक्षण सत्र की शुरुआत हो गई है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में आज प्रदेशभर के सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। मगर शाला प्रवेशोत्सव के पहले ही दिन बालोद जिले में अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां एक सरकारी स्कूल के छात्रों ने आज स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया और भरे बरसात के बीच स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने लगे। बताया जा रहा है कि, शिक्षक की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। मामला गुरुर ब्‍लाक के ग्राम देवकोट में स्तिथ शासकीय प्राथमिक शाला का हैं।
बताया जा रहा है कि, इस स्कूल में पदस्थ शिक्षक मोहन सिन्हा का तबादला देवकोट प्राथमिक शाला से मासूल स्कूल कर दिया गया है। इसे यथावत देवकोट स्कूल में रखने बच्चों ने पालकों संग स्कूल के बाहर ताला जड़ दिया है और बरसात में स्कूल के बाहर ही प्रदर्शन करने लगे। स्‍कूली बच्चों के प्रदर्शन के बावजूद मौके पर एक भी जिम्मेदार अधिकारी स्कूल नहीं पहुंचे हैं। बता दें कि, नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले शिक्षा विभाग ने युद्ध स्तर पर तैयारी करने की बात कही थी। सभी व्यवस्था दुरुस्त होने के दावे भी कहे थे, लेकिन दावों का क्या है..? हमेशा की तरह दावे सिर्फ कागजों में ही है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply