Breaking News

कोंडागांव @एक बार फिर नक्सलियों की साजिश हुई नाकाम

Share


5 किलो का आईईडी बम बरामद कर जवानों ने किया नष्ट
कोंडागांव ,25 जून 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव में रविवार को सुरक्षाबलों ने 5 किलो का आईईडी बम बरामद किया है। इसे जवानों ने नष्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि,जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया था। हालांकि बड़ी घटना होने से पहले ही जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है। दरअसल, आज सीआरपीएफ, डीआरजी, जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने गश्त पर निकली थी। इस दौरान नारायणपुर सड़क किनारे सुरक्षाबलों ने आईईडी बम बरामद किया, फिर निष्कि्रय कर दिया है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply