Breaking News

रायपुर@रायपुर के दो मशहूर होटलों के मैनेजर गिरफ्तार

Share


अवैध शराब पिलाने का आरोप
रायपुर,25 जून 2023(ए)।
निर्धारित समयावधि के बाद भी बार में शराब पिलाते होटल आदित्य एवं होटल गोल्डन ओक के मैनेजरों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही। दरम्यानी रात्रि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल आदित्य एवं होटल गोल्डन ओक के मैनेजर कलाकार नाईक एवं कुलजीत भाटिया द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी रात्रि 01ः30 बजे होटल के बार में लोगों को बैठाकर शराब पिलाया जा रहा था।
जिस पर होटल आदित्य के मैनेजर कलाकार नाईक पिता भुजा नाईक उम्र 29 वर्ष निवासी गुजराती स्कूल के सामने केके रोड मौदहापारा रायपुर के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 140/23 धारा 36(सी) आबकारी एक्ट तथा होटल गोल्डन ओक के मैनेजर कुलजीत भाटिया पिता सरदार हरभजन सिंह भाटिया उम्र 53 वर्ष ,रेसिडेंसी महावीर नगर रायपुर के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 141/23 धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। उक्त दोनों होटलों के संचालकों को भी नोटिस जारी कर थाना तलब करने के साथ ही इनके द्वारा बार लायसेंस शर्तो का उल्लंघन करने के संबंध में आबकारी विभाग को पत्राचार किया जा रहा है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply