Breaking News

रायपुर@कोल ब्लाक की नीलामी रद्द करने छत्तीसगढ़ सरकार ने केन्द्र को लिखा पत्र

Share


रायपुर,25 जून 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ सरकार ने केन्द्र सरकार को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में छत्तीसगढ़ के 9 कोयला ब्लाकों के नीलामी को निरस्त करने की मांग की गई है। इस पत्र में कहा गया है कि ये 9 कोल ब्लाकों की नीलामी हसदेव और मांड नदी क्षेत्र में स्थित है जहा घना जंगल है।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने पहले भी इन कोल ब्लाकों की नीलामी को रद्द करने का आग्रह किया था। हसदेव और मांड नदी के क्षेत्र में घना जंगल है और इस घने जंगल को कांटने के बाद वहां खनन कार्य किया जाएगा जिससे वहां के पारिस्थितक तंत्र को भारी नुकसान होगा। इस क्षेत्र में छोटे-बड़े मिलाकर 24 गांव निवासरत है जिन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply