Breaking News

कोरबा,@11 केवी तार टूटकर बाइक चालक के ऊपर गिरने से बाइक और चालक दोनो जल गए

Share


कोरबा,25 जून 2023 (घटती-घटना)। जिले में सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सेन्द्रीपाली में दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक बाईक चालक की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार नोनबिर्रा से लगे सेन्द्रीपाली में सुबह ग्राम के ही एक व्यक्ति ताराचंद अग्रवाल फूल तोड़ने के कार्य से निकला था कि उसके ऊपर 11 केवी लाईन संचालित होने वाली तार टूट कर गिर पड़ी। तार उसके बाईक में गिरी वहीं जमीन गीली थी जिससे करंट का प्रवाह जमीन के साथ उसके बाईक और शरीर पर हो गया जिससे बाईक जलने लगी और हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से बाइक चालक की भी मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गयी।जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply