Breaking News

बांकुरा,@बंगाल में हुआ बड़ा हादसा

Share


आपस में टकराई दो मालगाडि़यां, 8 बोगी बेपटरी-14 ट्रेनें रद्द
बांकुरा,25 जून2023 (ए)।
पश्चिम बंगाल के बांकुरा में ओंडा रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह दो मालगाडि़यों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे दोनों मालगाडि़यों के इंजन समेत 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे हुआ है। यहां एक मालगाड़ी ने दूसरी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, एक मालगाड़ी के ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। हालांकि हादसे से रेलवे ट्रैक और मालगाडि़यों को हुए भारी नुकसान पहुंचा है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दोनों खाली मालगाडि़यां थीं। रेल हादसे से रेलवे के एडीआरए डिवीजन में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।शुरुआती तौर पर हादसा सिग्नलिंग से जुड़ा लग रहा है। इसके कारण रूट का ट्रैफिक बाधित हो गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा कि एडीआरए डिवीजन के ओंडाग्राम स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण 14 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। तीन का रूट बदला गया और 2 को कम समय के लिए निलंबित किया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-नीदरलैंड का जल क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी और मजबूत बनाने पर जोर

Share नई दिल्ली,24 सितम्बर 2026। भारत और नीदरलैंड ने जल क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी …

Leave a Reply