Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों केलिए रोजगार का सुनहरा मौका

Share


26 जून को मेले का होगा आयोजन
रायपुर,23 जून 2023 (ए)।
राजधानी रायपुर के जोरा में स्थित लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में 26 जून को वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा। इस मेले में 19 नियोजक कंपनियों द्वारा एक हजार से अधिक खाली पदो पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 8 हजार रूपये से 35 हजार रूपये तक के वेतन का रोजगार मिल सकेगा। यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
इस मेले में आठवीं, दसवीं, बारहवीं कक्षा पास अभ्यर्थिंयों सहित आईटीआई, कम्प्यूटर डिप्लोगा, मेकेनिकल डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते है। रोजगार मेले में राज्य शासन द्वारा बेरोजगारी भत्ता पा रहें हितग्राहियों को रोजगार देने में प्राथमिकता दी जाएगी।
जिले के रोजगार अधिकारी ए.ओ. लॉरी ने बताया कि 26 जून को होने वाले इस वृहद रोजगार मेले में टेक्नोब्रेंस एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड, नन्दन स्टील एण्ड पावर लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, ब्लू चीप केयर प्राइवेट लिमिटेड, संजय ऑटो मोबाईल्स, पेस गियर अपै्रल्स, अपियर टेक्स एण्ड रजिस्ट्रेशन्स, रिलायंस निप्पोन लाईफ इश्योरेंस, बत्रा दीपक एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, बाम्बे इंटेलिजेंस सिक्यूरिटी लिमिटेड, शिव सक्ती बायो टेक्नोलॉजी, भारत लाईट होम्स, सृजन शॉप, सोनाटा फायनेंस प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी इंडिया, एसबीआई लाईफ, एसपीएसजी सिक्यूरिटी सर्विसेस, जोमेटो और मैक्स लाईफ इंश्योरेंस कंपनियां भर्ती करेंगी। मेले में इन कंपनियों द्वारा बिजनेस एक्जीक्यूटिव, सेल्स एण्ड मार्केटिंग, फीटर, टर्नर, सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाइजर, कारपेंटर, रिलेशनशिप ऑफिसर, ड्राइवर, केयर टेकर, वेयर हाउस सुपरवाईजर, कंटिग मास्टर, टेलर, फील्ड ऑफिसर, लाईफ प्लानिंग ऑफिसर, सेल्स मेन, अकांउटेंट, ऑफिस बॉय, इंश्योरेंस एडवाइजर, डेवलपमेंट मैनेजर, फाइनेंशियल एडवाइजर सहित 1 हजार से अधिक पदो पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर से या दूरभाष क्रमांक 0771-2582862 पर फोन कर इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply