Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज

Share


रायपुर,22 जून 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने सभी का हाल बेहाल कर दिया था। लेकिन कल देर शाम की तेज बारिश ने प्रदेश का मौसम सुहाना कर दिया है। वही आज सुबह से ही कई जगहों पर हल्के बादल छाए हुए हैं । लेकिन अभी भी उमस है। बता दे कि दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवा और प्रबल हो गई है। इसके साथ ही मानसून की आहट आने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। अगले दो दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही वर्षा भी होगी।
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के आखिरी तक प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा और लगातार बारिश का दौर चलेगा।अब लोगों को बीते कुछ दिनों से आ रही भारी गर्मी से राहत मिलने लगेगी। प्रदेश में वर्षा की मात्रा और क्षेत्र दोनों बढ़ने वाली है। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply