Breaking News

रायपुर@इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले की जांच होगी

Share


सीएम ने किया ट्वीट, हाई कोर्ट से मिली जांच की अनुमति
रायपुर,22 जून 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले की अब जाकर जांच होगी।
इस बाबत् सीएम भूपेश बघेल ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है। उल्लेखनीय कि, लगभग दस साल पहले रायपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक में करोड़ों का घाटाला सामने आया था। उस दौरान मामले की जांच भी हुई थी। लेकिन अब राज्य सरकार ने उस मामले की नए सिरे से जांच कराने की अनुमति हाईकोर्ट से मांगी थी जो अब मिल गई है। इसके बारे में सीएम ने ट्वीट कर कहा है कि, बीजेपी के कई लोग इस घोटाले में शामिल हैं। बैंक संचालकों सहित अन्य लोगों को भी पैसे दिए गए। सीएम ने लिखा है कि, भ्रष्टाचार उजागर होना चाहिए। दोषियों को सजा मिलनी ही चाहिए।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply