Breaking News

रायपुर,@छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

Share


राज्य के 9 जिलों के लिए ऑरेंज तो 4 जिलों के लिए यलो अलर्ट हुआ जारी
रायपुर,21 जून 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़वासियों के लिए एक बार फिर से बुरी खबर है। झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे प्रदेशवासियों को अभी और इंतजार करना होगा। वहीं आगामी 24 घंटे के लिए 09 जिलों के लिए जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 04 अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुल मिलाकर आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को जहां दिन में भीषण गर्मी सहन करनी होगी तो वहीं रात भी उष्ण रहेगी।
मौसम विभाग से जारी चेतावनी के अनुसार प्रदेश के बिलासपुर, रायगढ़ मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद, और दुर्ग जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों के कुछ पॉकेज में ग्रीष्म लहर तथा एक-दो पॉकेज में उष्ण रात्रि रहने की संभावना है। इसी तरह प्रदेश के कोरिया, सरगुजा, कोरबा और बालोद जिले के कुछ पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई गई है। भीषण गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में अभी भी न्यूनतम तापमान का आंकड़ा 30 डिग्री के पार चल रहा है। इससे गर्मी का अंदाजा सहज भी लगाया जा सकता है।
मौसम विभाग ने आगामी 2 दिनों के लिए रायगढ़, जांजगीर-चांपा, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुुंद और दुर्ग तथा राजनांदगांव जिले के एक-दो पॉकेज में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताते हुए राहत आयुक्त को सूचित किया है। मौसम विभााग की माने तो दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए अभी और इंतजार करना होगा। 08 दिन के विलंब से चल रहे मानसून के आगे बढऩे के लिए वर्तमान में परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। बावजूद इसके प्रदेश में इसके दस्तक देने की तिथि फिलहाल तय नहीं हो पा रही है। अनुमान है कि 25 से 26 जून के मध्य यह प्रदेश में दस्तक देगी।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply