मुंबई , 20 जून 2023(ए)। हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी ने धारावाहिक के माध्यम सब टीवी में लंबे समय तक लोगों का खूब मनोरंजन कराया। अब एक अभिनेत्री ने यौन शोषण का मामला दर्ज करा करा उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। दरअसल एक अभिनेत्री की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने असित कुमा पर यौन शोषण का मामला दर्ज कर लिया है।
एक पुलिस अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पवई थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) और धारा 509 (किसी महिला की मर्यादा का हनन करने के इरादे से शब्द, हावभाव या कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि महिला ने शो के परिचालन प्रमुख और कार्यकारी निर्माता का भी नाम लिया। गौरतलब है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की एक अभिनेत्री ने पिछले महीने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग से संपर्क किया था।
शो के निर्माता ने इन आरोपों से इनकार कर दिया था और उन्होंने दावा किया था कि अभिनेत्री के गलत व्यवहार के कारण उन्हें शो से निकाला गया। अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी गई है और इसमें नामजद लोगों से भी पूछताछ की गई। अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि शो के निर्माता ने पिछले कुछ वर्षों में कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur