Breaking News

नई दिल्ली@दिल्ली एयरपोर्ट पर थर्मोकोल बॉल्स में छिपाकर रखी थी 26.5 करोड़ रुपए की कोकीन

Share


नई दिल्ली,16 जून 2023(ए)।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने घोषणा की कि उसने 26.5 करोड़ रुपये मूल्य की 1,922 ग्राम कोकीन जब्त की है, जिसे ब्राजील से एक कूरियर खेप के जरिए भेजा गया था। एक अधिकारी ने कहा, डीआरआई ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर नई दिल्ली में न्यू कूरियर टर्मिनल पर आने वाली एक कूरियर खेप को रोक दिया गया और डीआरआई अधिकारियों द्वारा जांच की गई। इसके कारण 26.5 करोड़ रुपये मूल्य की 1,922 ग्राम कोकीन की बरामदगी हुई।
डीआरआई अधिकारी ने आगे कहा कि खेप साओ पाउलो, ब्राजील से दो बक्सों में आई थी, और इसे टेबल सेंटर (एक सजावटी वस्तु) युक्त घोषित किया गया था। बक्सों को खोलने पर दो क्रिस्टल ग्लासवेयर सजावटी कटोरे (प्रत्येक बॉक्स में एक) पाए गए, साथ ही ग्लासवेयर को कुशन करने के लिए सैकड़ों थर्मोकोल गेंदों का इस्तेमाल किया गया।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply