Breaking News

पटना@मेदांता अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Share


मचा हड़कंप;देर रात तक पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
पटना,16 जून 2023(ए)।
बिहार की राजधानी पटना के मेदांता अस्पताल को उड़ा देने की मिली धमकी के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना के बाद गुरुवार देर रात तक पुलिस अस्पताल परिसर में तलाशी अभियान चलाया, जहां किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में एक अनजान शख्स ने फोन कर देश भर के सभी मेदांता अस्पताल को उड़ाने की धमकी देते हुए कहा कि सभी अस्पतालों में बम रख दिया गया है। पटना के कंकड़बाग स्थित मेदांता अस्पताल को इसकी सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल बम स्च्ॉड और श्वान दस्ते के साथ तलाशी प्रारंभ की। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जांच के बाद यह सूचना अफवाह निकाली। पुलिस ने देर रात तक अस्पताल परिसर के चप्पे चप्पे की तलाशी ली, लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सरकार ने मणिपुर,नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में AFSPA की समयसीमा बढ़ाई, 1 अक्टूबर से 6 महीने के लिए लागू…

Share नई दिल्ली,25 सितम्बर 2026। केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मणिपुर,नागालैंड और अरुणाचल …

Leave a Reply