Breaking News

रायपुर@धान मामले पर कांग्रेस-बीजेपी में तकरार

Share


अग्रवाल बोले- यदि दम है तो 2650 रुपए में खरीदे धान,
सिर्फ वाहवाही लूटने का काम कर रही सरकार
रायपुर,13 जून 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से धान खरीदी को लेकर चुनौती देने पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, सरकार में दम है तो 2650 रुपए में धान खरीदी करें। केंद्र सरकार जो 2184 रुपए देने वाली है उससे अलग खरीदी करें। अगर केंद्र सरकार चावल नहीं लेगी तो क्या राज्य सरकार धान खरीदी कर सकती हैं? साथ ही श्री अग्रवाल ने कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन पर भी तंज कसा है। पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि, सरकार सिर्फ वाहवाही लूटने का काम कर रही हैं। यह लोग एक बार कह दें कि, हमें धान खरीदी के लिए पैसे की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत नहीं है। तब हम मान लेंगे कि राज्य सरकार अपने दम पर कुछ काम कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि, धान खरीदी पर भाजपा के दावे को लेकर सीएम बघेल ने कहा था कि इनकी झूठ बोलने की प्रैक्टिस है, यह सीख कर आए हैं। एक झूठ को सौ बार बोले तो सच महसूस होता है, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता जानती है। यदि केंद्र सरकार पैसा देती तो डॉ. रमन सिंह 10 मि्ंटल धान क्यों खरीदते। केंद्र फसल खरीदती है, यहां भी स्नष्टढ्ढ चावल खरीदें। केंद्र सरकार हमारा चावल खरीदे या ना खरीदे हम धान खरीदी बंद नहीं करेंगे। चावल सिर्फ केंद्र सरकार नहीं खरीदती, राज्य सरकार भी खरीदती है। यह झूठ बोलकर अफवाह फैलाने का काम करते हैं।
सरकारी सम्मेलन है, कांग्रेस पार्टी का नहीं
बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन पर कहा कि, सरकारी सम्मेलन है, कांग्रेस पार्टी का सम्मेलन नहीं है। सम्मेलन में 10 परसेंट कांग्रेस के कार्यकर्ता से ज्यादा नहीं दिखाई देंगे। बाकी सरकारी अधिकारियों के माध्यम से भीड़ इकट्ठी की जा रही है। रायपुर में संभागीय सम्मेलन हुआ था, मैंने रिपोर्ट ली तो पता चला कि, उसमें 90प्रतिशत लोगों को झुग्गी-झोपड़ी से पैसे देकर लाया गया था। कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन दिल्ली के नेताओं की आंख में धूल झोंकने के लिए किया गया है।
धान खरीदी पर बोले मुख्यमंत्री भूपेश : भाजपा की झूठ बोलने की प्रैक्टिस है, केंद्र सरकार पैसे देती तो डॉ. रमन सिंह 10 क्विंटल धान क्यों खरीदते
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासत जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी पर भाजपा के दावे को लेकर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा की झूठ बोलने की प्रैक्टिस है, यह सीख कर आए हैं। एक झूठ को सौ बार बोले तो सच महसूस होता है, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता जानती है। यदि केंद्र सरकार पैसे देती तो डॉ. रमन सिंह 10 मि्ंटल धान क्यों खरीदते? केंद्र फसल खरीदती है, यहां भी एफसीआई चावल खरीदें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, केंद्र सरकार हमारा चावल खरीदे या ना खरीदे हम धान खरीदी बंद नहीं करेंगे। चावल सिर्फ केंद्र सरकार नहीं खरीदती, राज्य सरकार भी खरीदती है। यह झूठ बोलकर अफवाह फैलाने का काम करते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से एक अनुरोध है, बिलासपुर में उड़ान शुरू करा दें, हमने 45 करोड़ वहां खर्चा किया है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply