Breaking News

बेंगलुरु@बेंगलुरु की आईटी कंपनी को बम से उड़ाने की धमकी

Share


बेंगलुरु,13 जून 2023 (ए)।
बेंगलुरु के इकोस्पेस बिजनेस पार्क में मंगलवार को एक आईटी कंपनी को बम की धमकी मिलने के बाद तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि दोपहर 2 बजे आईडीबीओ कंपनी को धमकी भरी कॉल प्राप्त हुई। फोन पर बात करने वाले बदमाश ने धमकी दी थी कि उसने परिसर में बम रखा दिया है और जल्दी ही फट जाएगे।बम धमकी की सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते, डॉग स्मयड और आंतरिक सुरक्षा प्रभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया। वहीं कर्मचारियों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।
बेलंदूर पुलिस ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सेवा यात्रा के अनुभव जीवन की पूंजी,भारत को किताबों से नहीं गांव-गांव जाकर समझें : पीएम मोदी

Share नई दिल्ली,25 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply