- संवाददाता –
कुसमी,12 जून 2023 (घटती-घटना)। कुसमी थाना अंतर्गत एक गांव में 7 जून को एक शादी समारोह में गई एक 16 साल की लडकी के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, जिस पर पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, दरअसल इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 7 जून को करीब 11 बजे सुबह शादी समारोह में 16 वर्षीय नाबालिक लड़की गई हुई थी की इसी दरमियान विनोद एक्का संदीप तिर्की चंद्रप्रकाश मिंज भी गए हुए थे जहा संदीप तिर्की ने युवती को बुलाकर आइस्क्रीम खिलाने के नाम से बहला फुसलाकर अपने पास बुलाकर उसे स्कूटी में अपने दोस्त चंद्रप्रकाश विनोद के साथ बैठाकर पास के गांव की ओर चल दिए जहां उन्होंने खूब शराब पी, फिर लडकी ने देर होने की बात कहते हुए घर जाने की जिद की तो वे बोले चलो घर छोड़ देंगे फिर तीनो लड़को ने उसे एक गांव के बांध के किनारे ले गए, उस वक्त करीब रात 8 से 9 बज रहा था जहां उसके साथ छेड़खानी करने लगे तब युवती विरोध कर हल्ला करने लगी तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगे आरोपियों ने और सुनसान जगह पाकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया फिर युवती को इस मामले में किसी से कुछ नही कहने की धमकी दी की अगर किसी से कुछ कहा तो तुम्हे जान से मार देंगे तुम्हारे घर वालों को भी नही छोड़ेंगे,फिर इस मामले की शिकायत थाने में की गई जिस पर कुसमी एसडीओपी रितेश चौधरी ने पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह को पूरे घटना से अवगत कराया जिस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले तत्काल आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए,फिर एसडीओपी ने दो टीमों का गठन किया, पहली टीम में एसडीओपी रितेश चौधरी,कुसमी थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा,कोरंधा थाना प्रभारी देवेंद्र टेकाम, प्र. आरक्षक अमोल कश्यप,दीपक बड़ा, आरक्षक चंद्रासाय के द्वारा आरोपी विनोद और संदीप को पकड़ने के लिए पाकरडीह गांव में दबिश दिए जहा दोनो आरोपी पुलिस टीम को देखकर बाईक से झारखंड की और भागने लगे और झारखंड के जेरागी जंगल से उन्हें सुबह 6 बजे गिरफ्तार कर ले आया गया, वही दूसरे आरोपी की तलाश के लिए दूसरी टीम जिसमे सउनि प्रकाश तिर्की प्र.आरक्षक ओमप्रकाश, आरक्षक संजय साहू, देवतराम एक्का,संजय कुजूर जो कि तीसरे आरोपी चंद्रप्रकाश की धड़पकड़ के लिए हंशपुर गांव की ओर गए थे जहां आरोपी का लोकेशन अंबिकापुर बताया जिसपर पुलिस टीम ने अंबिकापुर जाकर उसे पकड़ लिया, पुलिस ने दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद तीनो आरोपी 25 वर्षीय विनोद एक्का, 20 वर्षीय संदीप तिर्की,25 वर्षीय चंद्रप्रकाश मिंज को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया,वही एसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने पुलिस की दोनो टीमों को तत्परता से कार्यवाही करने के लिऐ शबासी दी,कार्यवाही में एसडीओपी रितेश चौधरी के साथ साथ कुसमी थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा, कोरंधा थाना प्रभारी देवेंद्र टेकाम, सउनि प्रकाश तिर्की, प्र.आरक्षक ओमप्रकाश ,अमोल कश्यप,दीपक बड़ा,आरक्षक संजय साहू,देवतराम एक्का, चंद्रसाय,संजय कुजूर शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur