Breaking News

रायपुर@बेखौफ हुए बदमाश

Share


दिनदहाड़े अपार्टमेंट के बाहर चलाई गोली
रायपुर ,11 जून 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे है। रायपुर के पंडरी स्थित करिज्मा अपार्टमेंट में बदमाशों ने दिनदहाड़े फ्लैट नंबर 502 के बाहर फायरिंग कर दी। जिनके घर के सामने फायरिंग की गई है उनका नाम विजय शेखर पांडे है। उन्होंने पंडरी ठाणे में शिकायत दर्ज की है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद से अपार्टमेंट के लोगों में दहशत का माहौल है।
राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर दिनदहाड़े ही वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार मामला रायपुर के पंडरी थाना इलाके से है, जहां बेखौफ बदमाशों ने करिज्मा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 502 के बाहर फायरिंग कर दी। जिसके बाद विजय शेखर पांडे ने पंडरी थाना में इसकी शिकायत की। उन्‍होंने बताया कि हमारे घर पर बाहर से किसी ने गोली चलाई है। इस फायरिंग में खिड़की का कांच टूट गया। इसके बाद पंडरी थाना की पुलिस और एफएसएल के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर, इस घटना के बाद से अपार्टमेंट के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने फायरिंग करने वाले बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की है। पुलिस अपार्टमेंट परिसर में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है, जिससे फायरिंग करने वालों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस घर के मालिक विजय शेखर पांडे से भी इस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply