Breaking News

रायपुर@प्रदेश में खुलेंगे 15 नए कॉलेज,400 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती,आदेश जारी

Share

रायपुर,10 जून 2023 (ए)। सीएम भूपेश बघेल ने इस वर्ष बजट में 15 नए कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुरूप प्रदेश में जल्द ही 15 नए कॉलेज खोले जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने 15 नये कॉलेजों के लिए पदों का सृजन कर दिया है। इन कॉलेजों के लिए 495 नये पदों पर भर्ती किया जायेगा। जिस पर नियुक्ति नये कॉलेज के अस्तित्व में आने के बाद किया जायेगा। जिन जगहों पर कॉलेज खुलना है, उसमें बालोद में एक, बलरामपुर में 2, कोंडागांव में 1, बीजापुर में 1, नारायणपुर में 1, सरगुजा में 1, कोरिया में 1, बस्तर में 1, बेमेतरा में 3, जांजगी में 1 और राजनांदगांव में 2 कॉलेज खुलेंगे। इन कालेजों के लिए 1-1 प्रचार्य के पद के अलावा 180 असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कुल 495 पदों पर भर्तियां होगी। जिसे लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply