Breaking News

रायपुर@अपार्टमेंट के पांचवे माले के फ्लैट में लगी भीषण आग

Share


दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी
रायपुर,09 जून 2023 (ए)।
राजधानी रायपुर में स्थित अवंती विहार क्षेत्र के एक अपार्टमेंट के पांचवे माले में शुक्रवार को भीषण आग लग गई है। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, फिर आग बुझाने में जुट गई। मामला खामहरडीह थाना क्षेत्र के विजय नगर चौक स्थित विरासत अपार्टमेंट का है। बताया जा रहा है कि, अवंती विहार विजय स्थित विरासत अपार्टमेंट के पांचवे माले के एक फ्लैट में भीषण आग लगी है। मौके पर मौजूद दमकल की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है। फिलहाल, आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply