Breaking News

कोलकाता @बम विस्फोट से किशोर की मौत

Share


घटना से लोगों में गुस्सा,दो गिरफ्तार
कोलकाता ,05 जून 2023 (ए)।
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हुए बम विस्फोट की घटना घटी है और उक्त घटना में एक किशोर राजू राय (12) की मौत हो गई है। पुलिस व स्थानीय लोगों के अनुसाप उक्त घटना उत्तर 24 परगना के बनगांव में आज सुबह घटी। राजू राय सुबह शौच के लिए सरकारी शौचालय में गया था कि शौचालय के अंदर रखे गये बम फट गया। खून से लथपथ किशोर को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का घर बख्शी पल्ली इलाके में है। उक्त घटना के बाद लोगों में गुस्सा है और लोग पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठा रहें हैं कि शौचालय में बम कैसे आया। जबकि घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने उक्त मामले में दो लोगों बप्पा बिश्वास (30) व असित अधिकारी (50) को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस खबर के लिखे जाने तक दोनों से पूछताछ कर रही थी। मामले पर बात करने पर राजू के पिता ने कहा कि ब्लास्ट के बाद शौचालय के अंदर जाकर देखा तो हर तरफ खून ही खून नजर आया।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply