एएसआई ने 40 वर्ष तक दी विभाग में अपनी सेवाएं
सूरजपुर,01 जून 2023 (घटती-घटना)। पुलिस विभाग में पदस्थ रहे एएसआई लाजरूस एक्का ने 40 वर्षो तक लगातार अपनी सेवा देकर 31 मई 2023 को सेवा निवृा हुये। बुधवार को जिला पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला (भा.पु.से.) सहित पुलिस अधिकारियों ने एएसआई को साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सेवानिवृा एएसआई के परिजन भी मौजूद रहे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण ऐलिसेला ने कहा कि एएसआई लाजरूस एक्का पुलिस विभाग में लम्बी अवधि तक अपनी सेवाएं दी है बेहतर कार्य सम्पादित किए, अपने कार्यो के प्रति जवाबदेह रहे, कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर तरीके से करते हुए लोगों की सेवा की। पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृा हुए एएसआई को पुलिस अधीक्षक ने साल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवानिवृा हो रहे एएसआई ने भी अपने सेवा के अनुभवों को साझा किया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह, डीएसपी सिरिल एक्का, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर, प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे, जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी सहित जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur