रांची,30 मई 2023 (ए)। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव के जंगल से सोमवार को पांच शक्तिशाली आईईडी बरामद हुआ है। इनमें एक 20 किलो का, एक12 किलो का, एक 6 किलो का और दो 5-5 किलो के आईईडी बरामद हुए हैं। सभी आईईडी को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि जिले में माओवादी विरोधी अभियानों में लगे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए भाकपा (माओवादियों) द्वारा आईईडी लगाए गए थे। हालांकि, सुरक्षा बलों ने जिले के पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगाए गए पांच शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाकर उनकी योजना पर पानी फेर दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस को मिसिर बेसरा सहित शीर्ष माओवादी नेताओं की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। इसी को लेकर, जिला पुलिस ने सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर के साथ मिलकर 11 जनवरी से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू की थी। बता दें, बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम है।
पुलिस ने कहा कि इस साल जनवरी से भाकपा (माओवादियों) द्वारा किए गए आईईडी विस्फोटों में 10 वर्षीय लड़के और दो बुजुर्ग महिलाओं सहित आठ ग्रामीणों की मौत हो गई और सीआरपीएफ कर्मियों सहित लगभग 20 लोग घायल हो गए थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur