सूरजपुर,30 मई 2023 (घटती-घटना)। मंगलवार को पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं क्या कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शिव भजन सिंह मरावी ने प्रेस नोट जारी करते हुए भाजपा के द्वारा जाबो गौठान, खोलबो पोल अभियान को राजनैतिक नौटंकी बताते हुए कहा कि छाीसगढ़ की भूपेश बघेल नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण योजना नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी योजना” प्रदेश मे सकारात्मक रूप से ऐतिहासिक एवं रचनात्मक पहल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरगामी सोच का परिणाम है। कि आज नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी योजना का तारीफ देश विदेश मे हो रहीं है। किंतु मुद्दा विहीन भाजपा के नेताओं को यह सब नहीं दिखती
क्योंकि उन्होंने 15 साल तक प्रदेश में विकास ही नहीं किया केवल प्रदेश के सभी वर्गों का शोषण करते हुए छल किया। आज भाजपा के नेता साा में नहीं है। तो प्रदेश के आदिवासी, किसान, युवा और महिलाओ के लिए घडि़याली आंसू बहा रहे है।
शिव भजन सिंह मरावी ने कहा कि नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत प्रदेश के सभी पंचायतों में गौठान का निर्माण कर स्व सहायता महिला समूहों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कार्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही है। हम राजीव गांधी गौधन न्याय योजना के माध्यम आज गौठान गौठानो में गोबर खरीदी कर रहे हैं। जिसकी तारीफ देश अनकों राज्य सहित विदेशों मे होने लगी है। प्रदेश के किसानों का धान 25 सौ रूपए प्रति मि्ंटल के समर्थन मूल्य में खरीद है, युवाओं को प्रति माह 25 सौ रुपए बेरोजगारी भाा दे रहे है। इसक सराहना करना छोड़ भाजपा के ने सस्ती लोकप्रियता पाने गौठानो जाकर फोटो खिंचवा कर राजनैतिक नौटंकी कर रहे हैं। आज चुनाव नजदीक आते ही गौठानो जाकर प्रदेश की जनता को गुमरा कर रहे हैं। प्रदेश की जनता भाजप की नीति और कार्यों से भलीभा परिचित हो चुकी है कि भाजपा क शासन में रतनजोत पौधे रोपण का और शौचालय निर्माण कार्य के योजना बुरी तरह से गांवों में असफल हुई है। आने वाले चुनाव प्रदेश की जनता उन्हें पुनः जवाब जरूर देगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur