Breaking News

कोरबा,@राताखार सर्वेश्वर एनीकेट में मिली युवती की लाश,जांच में जुटी पुलिस

Share

  • संवाददाता –
    कोरबा,29 मई 2023 (घटती-घटना)।
    राताखार सर्वेश्वर एनीकेट में सोमवार की सुबह एक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । मृतिका की पहचान खपरा भठ्ठा निवासी चांदनी चौरसिया के रूप की गई है । बताया जा रहा है कि वो शादी में जाने के नाम से रविवार को 10 बजे से घर से निकली थी, जब शाम को सहेलियों से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा चांदनी के बारे में कोई जानकारी नही मिली थी और आज सुबह उसकी लाश सर्वेश्वर एनीकेट राताखार में तैरते हुए मिली। चांदनी ने लाल रंग का टी शर्ट और लैक कलर का जीन्स पहनी हुई हैं। चांदनी ने आत्महत्या की है या फिर कुछ और इस पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply