Breaking News

बीजापुर@बीजेपी के 12 पदाधिकारी हुए कांग्रेस में शामिल

Share


बीजापुर ,29 मई 2023 (ए)।
प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही महीने बचे हुए है। ऐसे में कई नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच बीजापुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। एक साथ 12 कार्यकताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। विधायक कार्यलय में सभी कार्यकताओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया है।
इस दौरान विधायक विक्रम शाह मांडवी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष नें गमछा पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया है। बता दें कि इससे पहले बड़े आदिवासी नेता नंदकुमार साय बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply