Breaking News

सुकमा@नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर युवक की कर दी हत्या

Share


सुकमा ,29 मई 2023 (ए)।
नक्सलियों ने चिंतागुफा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक की डंडा व चाकू मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने मृतक के पास पर्चे भी फेंके, जिसमें युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है।
पहले डंडे से की पिटाई,
इस घटना के संबंध में परिजनों ने पुलिस को बताया कि नक्सलियों ने युवक को घर से उठाया और फिर घर के सामने ले जाकर पहले डंडे से खूब पीटा, फिर पेट में चाकू मार उसकी हत्या कर दी और शव को छोड़ चले गए। चिंतागुफा के रहने वाले युवक गणपति सेठिया की नक्सलियों ने हत्या कर दी। गणपति शनिवार की रात अपने घर पर मौजूद था। उसके साथ उसकी पत्नी रेवती व बेटी ज्योति भी साथ में थे, इसी दौरान करीब 4 से 5 की संख्या में नक्सली उसके घर पहुंचे। जिसे जबरदस्ती घर से निकाला। फिर अपने साथ घर के बाहर लेकर गए। जहां उस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। फिर लाठी-डंडे से बेहरमी से पिटाई की। जिसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी।
वारदात के बाद नक्सलियों ने रात में ही शव को छोड़कर चले गए, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस सुबह मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। çफ़लहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply