Breaking News

नई दिल्ली,@तिहाड़ जेल में फिर खूनी खेल

Share


चाकू से कैदी पर किए ताबड़तोड़ हमले
नई दिल्ली,29 मई 2023 (ए)।
दिल्ली के तिहाड़ जेल में आज एक बार फिर से दो कैदियों के बीच मारपीट हो गई। एक कैदी ने दूसरे पर ताबड़तोड़ चाकू और खपरैल से हमला कर दिया। दोनों समूहों के सदस्यों को गंभीर चोटें आईं जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
तिहाड़ जेल से जुड़े अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल जेल नंबर 1 में दो गुटों के दो कैदियों के बीच मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार यानी 29 मई को दोपहर करीब 12.38 बजे सेंट्रल जेल नंबर-1, तिहाड़ (वार्ड नंबर-2) में कुछ कैदियों ने राहुल उर्फ पवन पर ताबड़तोड़ चाकू और हाथ से बनी सूआ और खपरैल से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। हमलावरों में शामिल कैदी आलोक ने घटना के बाद खुद को चोटिल कर लिया। जेल स्टाफ टीएसपी और म्कि रिस्पांस टीम ने हस्तक्षेप किया और घटना में शामिल कैदियों को तुरंत अलग कर दिया गया। जेल डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल कैदियों को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीएस हरि नगर को प्राथमिकी दर्ज करने और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने के लिए सूचित किया गया है।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply