नई दिल्ली 27 मई 2023(ए)। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हुई. दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के कारण जलभराव देखा गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के ऊपर से गुजरे बादलों की गतिविधियों से इस इलाके में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश हुई. इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया गया था. इस आंधी और बारिश से मौसम के मिजाज में नरमी आई वहीं दिल्ली के पारे ने भी गोता लगाया. जोरदार बारिश ने दिल्ली में दस्तक दी तो मौसम में ठंडक भी महसूस की गई. इस तरह दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है. इससे पहले पहाड़ी राज्यों में जमकर बर्फबारी से कई इलाके बर्फ की चादर से ढके नजर आए हैं. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बर्फबारी में फंसे एक श्रद्धालू को स्ष्ठक्रस्न ने बचाया है. वहीं हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति में हुई ताजा बर्फबारी ने सैलानियों का मजा दोगुना कर दिया. झमाझम बारिश ने लोगों के वीकेंड का मजा दोगुना कर दिया है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में मौसम में बदलाव देखा गया, काले बादल छाए हुए हैं और तेज़ हवाएं चल रही हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur