सूरजपुर,22 मई 2023 (घटती-घटना)। शुक्रवार जिला कांग्रेस सेवादल, जिला किसान कांग्रेस, जिला मजदूर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में आमगांव स्थित खदान में एक दिवसिय धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम का आयोजन क्षेत्रीय समस्याओं एवं स्थानीय बेरोजगारो को रोजगार दिलाने हेतु किया गया। जिसमे परियोजना प्रभावित ग्राम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था,सड़क व्यवस्था,शिक्षा की व्यवस्था, स्वास्थ की सुविधा, विद्युत व्यवस्था के साथ-साथ परियोजना प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को रोजगार प्रदान किए जाने कि मांग एस.ई.सी.एल प्रबंधन से की गई एस.ई.सी.एल प्रबंधन के सब एरिया ऑफिसर चौधरी से बिन्दुचार चर्चा कर सम्पूर्ण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन प्रबंधन के द्वारा दिया गया। सभा को उमेश रवि जिला प्रवक्ता किसान कांग्रेस लिवनेश सिंह प्रदेश सह सचिव एन. एस.यू.आई, बालेश्वर नेताम प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस छाीसगढ़,जगदीश सिंह जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस सूरजपुर छतर लाल सांवरे जिलाध्यक्ष सेवादल सूरजपुर, दिपन मानिकपूरी लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस प्रेमनगर विमलेश तिवारी प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस छाीसगढ़, रवि मंडल जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस सूरजपुर ने संबोधित किया। तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि यदि क्षेत्रवासियों के रोजगार के साथ साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ अगर ग्रामीण को नहीं मिला तो आने वाले समय में स्श्वष्टरु प्रबंधन के खिलाफ और भी बेहद स्तर से पर जन आंदोलन किया जाएगा। साथ ही अडानी समूह के रेल परियोजना में परियोजना प्रभावित क्षेत्र के लोगों को गेन मैन, गार्ड, आपरेट व अन्य पदों मे योग्यतानुसार रोजगार प्रदान किया जाना चाहिए, अन्यथा जल्द ही अडानी कम्पनी के विरुद्ध भी रेल रोको आंदोलन किया जाने की रूप रेखा तैयार की जा रही है। इस अवसर पर अरविंद पाठक जिलाध्यक्ष इंटक सूरजपुर,सुमन टोप्पो लाक अध्यक्ष किसान कांग्रेस सुरजपुर बृजलाल लकड़ा लाक अध्यक्ष किसान कांग्रेस रामानुजगर, इमरान इराकी प्रदेश सचिव कामंगार कांग्रेस छाीसगढ़, आनन्द लाक महामंत्री किसान कांग्रेस सूरजपुर. समदानी खान, आरती यादव जिला सचिव किसान कांग्रेस, सेठ दास मानिकपुरी, यादव प्रसाद राजवाडे, राजू साहू, कृष्णा केवट, सुभाष गुप्ता, दिनेश सिंह, जग्गू प्रजापति, जवाहर लाल साहू, किशोर दास, हरिओम राजवाडे, अशोक तिर्की, हिमाचल सिंह, दरिमा सिंह, मंगेस्वर सिंह, कृष्णा सिंह,राजेन्द्र सिंह आदि प्रमुख रूप उपस्थित थे/- सभा का संचालन कुम्भनारायन रवि जि़ला महामंत्री किसान के द्वारा किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur