Breaking News

रायपुर@व्यापारियों एवं सरकारी अधिकारियों की संपत्ति पर ईडी का खुलासा

Share


व्यापारियों एवं सरकारी अधिकारियों की 121.87 करोड़ की संपत्ति हुई सीज
रायपुर,22 मई 2023 (ए)।
छत्तसीगढ़ में ईडी लगातार बड़े व्यापारियों और अधिकारीयों पर अपना शिकंजा कस रही है। वहीं अभी ईडी ने शराब घोटाले मामले में आईएएस अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, अरविंद सिंह और विकास अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। सभी से शराब घोटाले मामले में पूछताछ जारी है। वहीं ईडी ने एक बड़ा खुलासा किया हैं।
बता दें की ईडी ने यह जानकारी दी हैं। शराब घोटाले की चल रही जांच में अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, अरविंद सिंह और विकास अग्रवाल के खिलाफ 121.87 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की गई है। जिसमें करीब 119 अचल संपत्तियां शामिल हैं है। संपत्तियों में आईएएस अनिल टुटेजा से संबंधित 14 संपत्तियां शामिल हैं। जिनकी कीमत रु. 8.83 करोड़ रुपये है। वही अनवर ढेबर के संबंध में 69 संपत्तियां है। इसमें पहले एजेंसी नें ₹58 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी यानी अब तक ₹180 करोड़ की संपत्ति अटैच हो चुकी है।
वही ईडी की गिरफ्तारी के बाद अब जेल में मौजूद कारोबारी अनवर ढेबर और त्रिपाठी के बीच हुए चैट की जानकारी निकाली जा रही है। कुछ खुफिया मीटिंग्स भी इनके बीच हुआ करती थीं। इसमें कारोबारी और कुछ नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। चैट में कोडवर्ड में बात होने की खबर सामने आई है। इसकी जांच ईडी कर रही है। ईडी का दावा है कि जेवर एक ही डिस्टिलर के यहां से मिले हैं। इसके अलावा एक आरोपी के घर से 20 लाख रुपए का कैश मिला है। जिसका ईडी ने दस्तावेजों में उल्लेख किया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जमीन विवाद में खून से लाल हुए रिश्ते, सूरजपुर में भतीजों पर चाचा की दिनदहाड़े हत्या का आरोप

Share न्यायालय से लौट रहे थे बरन राम,रास्ते में रोककर किया गया हमला-संवाददाता-सूरजपुर,18 जून 2026 …

Leave a Reply