जुलाई में लॉन्च होगा चंद्रयान -3
नईदिल्ली,22 मई 2023 (ए)। अंतरिक्ष एजेंसी के अधिकारियों ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 12 जुलाई को चंद्र मिशन चंद्रयान -3 के तीसरे एडिशन को लॉन्च करने की उम्मीद है। हालांकि, इसरो ने आधिकारिक तौर पर तारीखों की पुष्टि नहीं की, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि प्रोजेक्ट समय पर है। इसरो ने साल 2019 में चंद्रयान 2 लॉन्च किया था।
अंतरिक्ष विभाग के तहत आने वाली राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने को मीडिया को बताया था, ‘चंद्रयान-3 मिशन जुलाई के दूसरे हफ्ते में निर्धारित है।’ संभावनाएं जताई जा रही हैं कि 12 जुलाई को इसे लॉन्च किया जा सकता है।इसरो के अधिकारियों के अनुसार, जहां लैंडर और रोवर पर इन वैज्ञानिक उपकरणों का दायरा ‘चंद्रमा का विज्ञान’ की ‘थीम’ पर काम करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur