मंडल देवनगर के चंदरपुर, सोनपुर, पोड़ी सहित दर्जन भर गोठानो मे भाजपा नेताओं ने दौराकर कर पंचनामा तैयार किया
सूरजपुर,22 मई 2023 (घटती-घटना)। भाजपा मंडल देवनगर मे चलबो गोठान खोलबो पोल कार्यक्रम के तहत भाजपा नेताओं ने जनपद पंचायत रामानुजनगर के पोड़ी, लेडुआ तेलाइमुडा,सुमेरपुर गोठान का दौराकर व्याप्त अव्यवस्थाओं को उजागर किया।वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल ,मंडल प्रभारी शशि तिवारी ,जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता,मंडल अध्यक्ष राम शिरोमणि साहू अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशल सिंह के नेतृत्व में पहले दिन चंदरपुर, सोनपुर, भरूहामुड़ा,गोपीपुर तेलसरा,बरौल गोठान का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। गोठान भ्रमण में ग्रामीणों ने भूपेश सरकार के भ्रष्ट योजना का पोल खोल दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गोठान मे न तो मवेशी है और नही उनके चारे पानी की व्यवस्था है।क्षेत्र के किसी भी गोठान मे वर्मीकम्पोस्ट तैयार नही किया जा रहा है जबकि हर साल बड़े पैमाने पर किसानों को जबरदस्ती वर्मीकम्पोस्ट के नाम पर मिट्टी गिट्टी युक्त गोबर खाद सप्लाई किया जा रहा है।पोड़ी गोठान मे कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाजपा पदाधिकारियो को बताया कि उनके उपर डेढ लाख से अधिक कर्ज हो गया है तथा साल भर से वर्मीकम्पोस्ट गोबर की कोई खरीदी बिक्री नही हुई है।इस दौरान ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा भी तैयार कराया गया जिसमे गोठान किसी भी तरह की कोई सुविधा नही होने का जिक्र है। इस दौरान दीपक मुंगेरी,भाजयुमो अध्यक्ष दौलत प्रताप सिंह, बाबूलाल प्रजापति, अशोक यादव, हेमदास मिश्रा ,हरिनारायण, प्रहलाद, रामेश्वर सिंह,प्रमोद जायसवाल, धनंजय देवांगन विष्णु साहू ,बाबूलाल सिंह ,समय लाल, फूलचंद गुप्ता, राजेश जायसवाल ,अवधेश , मदन यादव, मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur