शिवकुमार बने डिप्टी सीएम राज्यपाल ने दिलाई शपथ
बैंगलोर,20 मई 2023 (ए)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी शपथ ग्रहण की, जो राज्य सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने स्थानीय कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धरमैया और शिवकुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह विपक्ष के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में आयोजित हुआ।
सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार के शपथ लेने के बाद राहुल गांधी ने दोनों नेताओं के हाथों को पकड़ कर जनता का अभिभादन किया। इन दोनों के अलावा आठ और विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे। जिन आठ विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा इनमें कांग्रेस विधायक डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बीजेड ज़मीर अहमद खान के आज राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ लेने की उम्मीद है।
कौन हैं जी परमेश्वर,जिन्होंने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बाद तीसरे नंबर पर ली शपथ
सिद्धारमैया डीके शिवकुमार, जी परमेश्वर,कर्नाटक में कांग्रेस की नई सरकार अस्तित्व में आ चुकी है। सीएम पद पर सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम पद के डीके शिवकुमार ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में तीसरे नंबर पर कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि परमेश्वर को सीएम पद का भी दावेदार माना जा रहा था। वे आठ बार के विधायक रह चुके हैं और राज्य के कांग्रेस के सबसे बड़े दलित चेहरा माने जाते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने परमेश्वर से पहली बार साल 1989 में बात की और उन्हें कांग्रेस जॉइन कर राजनीति में आने का न्योता दिया। कर्नाटक की नई सरकार के कैबिनेट मंत्री रुप में शपथ लेने वाले जी परमेश्वर 8 साल तक केपीसीसी प्रमुख रहे हैं। वे कांग्रेस के उन 8 नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने सीएम और डिप्टी सीएम के बाद शपथ ली। वे काफी पढ़े लिखे नेता हैं। उन्होंने एडिलेड यूनिवर्सिटी के वेट एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर से प्लांट फिजियोलॉजी में पीएचडी की है। जी परमेश्वर 1993-94 में वह सेरीकल्चर मिनिस्टर और 1999-2004 में हायर एजुकेशन मिनिस्टर रह चुके हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur