सूरजपुर,19 मई 2023 (घटती-घटना)। वट सावित्री का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थलों पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली कॉलोनी स्थित शंकर मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच पूजा अर्चना कर अपने पति के दीर्घायु सुख समृद्धि की कामना की शुक्रवार को व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी और वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा की गई । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री व्रत का महत्व करवा चौथ के व्रत जितना होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं। मान्यता है कि वट वृक्ष की पूजा लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य देने के साथ ही हर तरह के कलह और संतापों का नाश करने वाली होती है। कहा जाता है कि इसी दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस ले आई थीं। तभी से महिलाएं सावित्री के समान अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए इस व्रत को करती हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur