Breaking News

सूरजपुर@बाईक न्यायालय परिसर से पार

Share

सूरजपुर,18 मई 2023 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना के समीप न्यायालय परिसर में खड़ी की गई मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 16 सी एच 9412 चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। उक्ताशय की रिपोर्ट पीडि़त मोटरसाइकिल चालक अनुराग कुमार पिता आदित्य कुमार निवासी ग्राम तरगवां जिला कोरिया निवासी ने कोतवाली थाना में दर्ज कराई है। चोरी का शिकार अनुराग कुमार जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता लिपिक का कार्य करता है। उसने विगत 9 मई को न्यायालय परिसर में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मोटरसाइकिल चोरी का अपराध दर्ज कर लिया है।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply