Breaking News

नई दिल्ली@दिल्ली के मुख्य सचिव होंगे आशीष मोरेःसीएम केजरीवाल

Share


नई दिल्ली,18 मई,2023 (ए)।
दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव नरेश कुमार के साथ अक्सर तल्खी भरे रिश्ते रहे हैं। सरकार कई मौकों पर मुख्य सचिव पर लोगों के काम रोकने का आरोप भी लगा चुकी है। इससे पहले राज्य सरकार ने आशीष मोरे को सेवा सचिव के पद से भी हटा दिया है और अधिकारी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दिल्ली सरकार अब मुख्य सचिव को बदलने की तैयारी में है ।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच के अधिकारी पी के गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने के लिए केंद्र की मंजूरी मांगी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्ता मौजूदा समय में दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सेवा यात्रा के अनुभव जीवन की पूंजी,भारत को किताबों से नहीं गांव-गांव जाकर समझें : पीएम मोदी

Share नई दिल्ली,25 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply