Breaking News

बंैंगलोर@20 मई को होगी सिद्धारमैया की ताजपोशी

Share


ममता,नीतीश समेत इन दिग्गजों को भेजा गया निमंत्रण
बंैंगलोर, 18 मई,2023 (ए)
। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस ने जीत हासिल की। इस जीत के चार दिनों के मंथन के बाद कांग्रेस ने सीएम सिद्धारमैया को सीएम के रूप में चुन लिया है। वहीं, डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई राज्यों के सीएम को निमंत्रण भेजा गया है।
20 मई को दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए कर्नाटक कांग्रेस ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को निमंत्रण दिया है।
इसके साथ ही कर्नाटक कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन, तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, एसपी प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, नेकां प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को भी आमंत्रित किया गया है।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply