श्रीनगर समेत 5 जिलों में 13 जगह रेड
श्रीनगर ,15 मई 2023 (ए)। बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से है। यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के कई जगहों पर छापा मारा है। एनआईए की टीम ने श्रीनगर सहित 5 जिलों में 13 जगह छापेमारी की है। एनआईए के अधिकारी इन स्थानों में तलाशी ले रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई लोगों के घरों पर छापा मारा गया था।जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लगातार जांच एजेंसियों का अभियान जारी है। इससे पहले 11 मई को जमात-ए-इस्लामी और टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू कश्मीर के 11 जगहों पर एक साथ छापेमारी की थी। एनआईए ने छापेमारी की है। ये कार्रवाई पुलावामा, कुपवाड़ा, बडगाम और बारामुला में की गई थी। इस दौरान टीम ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur