Breaking News

रायपुर@सीबीएसई के 12 वीं के परिणाम में शौर्या का कमाल

Share


बढ़ाया शहर व अपने माता-पिता और गुरूजनों का मान
रायपुर,13 मई 2023 (ए)।
सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षा में शौर्या राठौर ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर राठौर परिवार को गौरवान्वित किया। शौर्या राठौर जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में पदस्थ सयुंक्त संचालक धनंजय राठौर की सुपुत्री है। उनकी माँ रोशनी राठौर आकाशवाणी रायपुर में कम्पीयर के रुप में कार्यरत हैं। शौर्या प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही है। शौर्या राठौर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय बड़ों के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply