Breaking News

कोरबा@जिला प्रशासन के द्वारा अवैध कोयला डंपिंग स्थान पर की गई छापामार कार्यवाही

Share

कोरबा,12 मई 2023 (घटती-घटना)। जिले में अवैध खनिज के कारोबार करने वालो पर नकेल कसने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है ऐसा एक मामला करतला क्षेत्र से है जहां कोरबा एस.डी.एम सीमा पात्रे के नेतृत्व में राजस्व प्रशासन की अवैध कोयला डंपिंग स्थान चाम्पा करतला में छापामार कार्यवाही की गई। जिस वक्त छापामार कार्यवाही की गई उस वक्त कोयला परिवहन कर रहे वाहनों से हो रही थी अनलोडिंग कोरबा एस.डी.एम के नेतृत्व में छापामार कार्यवाही के दौरान तहसीलदार करतला एवं तहसीलदार कोरबा के अधीनस्थ पटवारी भी मौके पर थे मौजूद राजस्व टीम ने छापामार कार्यवाही के पश्चात खनिज विभाग के अधिकारियों को मौक¸े पर बुलाकर अवैध कार्यों से जुड़े सामानों की कराई गई जप्ती कार्यवाही। जिसमें 05 ट्रिप ट्रेलर और 02 ट्रेक्टर जत किया गया जिसे जप्ती उपरांत करतला थाना के सुपुर्द किया गया साथ ही जमीन के अवैध कार्य में उपयोग के सम्बन्ध में भी राजस्व विभाग द्वारा की जा रही जाँच।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply