Breaking News

भोपाल@मध्यप्रदेश में ‘द केरला स्टोरी’ नहीं होगी टैक्स फ्री

Share


भोपाल ,10 मई,2023 (ए)।
मध्यप्रदेश में अब द केरला स्टोरी टैक्स फ्री नहीं होगी। द केरला स्टोरी पर टैक्स फ्री करने वाली आदेश को निरस्त कर दिया है। बता दें कि शिवराज सरकार ने 6 मई को द केरला स्टोरी को टैक्स फ्री करने का आदेश जारी किया था जिसके बाद अब सरकार ने इस फैसले को निरस्त कर दिया है।
आखिर सरकार ने ये बड़ा निर्णय क्यों लिया इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है । वाणिज्यकार विभाग ने आज नया आदेश निकालते हुए फिल्म द केरला स्टोरी को टैक्स फ्री करने का आदेश निरस्त करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने का एलान किया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि आतंकवाद की भयावह सच्चाई को उजागर करती फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म सभी को देखना चाहिए। इसलिए प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है।फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर देश में इन दिनों जमकर सियासत हो रही है।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply