Breaking News

कोरबा@ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम की सख्त कार्यवाही

Share


कोरबा,10 मई 2023 (घटती-घटना)। कोरबा पुलिस के द्वारा क्रिकेट के आईपीएल मैच में पैसे के दांव लगाने वालों के ऊपर लगातार कार्रवाई कर रही है इसी क्रम में दिनांक 09.04.2023 को रात्रि में जरिये मुखबिर सूचना मिला कि दो अलग अलग व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाइल फोन के माध्यम से रूपये पैसे का अवैध रूप से सट्टा खेल रहे हैं कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया ढ्ढ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक रूपक शर्मा व सायबर सेल कोरबा प्रभारी सनत सोनवानी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के लिए सीतामढ़ी हटरी के पास आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की मैच में मोबाईल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलते नरेंद्र यादव पिता भुजबल यादव, उम्र-32 वर्ष, साकिन सीतामढी कोरबा, थाना कोतवाली कोरबा
को तथा पुराना बस स्टैंड कोरबा में दीपक साहू उर्फ रिंकू पिता मोतीलाल उम्र 30 वर्ष साकिन पुराना बस स्टैंड कोरबा, थाना कोतवाली कोरबा को घेराबंदी कर पकड़े ढ्ढ दोनों के मोबाईल को चेक करने पर दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन में आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलने के पर्याप्त सबूत मिला ढ्ढ दोनों आरोपियों के कजे से कुल दो नग एंड्रायड मोबाईल फोन तथा जुमला नगदी रकम 1000 रूपया मिला। दोनों आरोपियों के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने तथा पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक रूपक शर्मा एवं साइबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी के नेतृत्व में प्र. आर. रामरतन टंडन, आर. भरत यादव तथा सायबर सेल के प्र.आर. राम पांडेय, प्र.आर. चन्द्रशेखर पांडेय, आर. आलोक टोप्पो, आर डेमन ओग्रे व आर. आर. सुशील यादव की सक्रिय भूमिका रही ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply