Breaking News

सूरजपुर@हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के परीक्षा परिणाम घोषित

Share

सूरजपुर,10 मई 2023 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षाफल 2023 की घोषणा की गई। जिसके तहत जिले के हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2023 में कुल दर्ज परीक्षार्थी 10770 थे। जिसमें से कुल 10320 परीक्षार्थीयों के परिणाम घोषित हुए। जिसमें से कुल 8146 उाीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी में 3384, द्वितीय श्रेणी में 4094 एवं तृतीय श्रेणी में 668 परीक्षार्थी उाीर्ण हुए। हाई स्कूल का परिणाम 78.93 प्रतिशत रहा। इस प्रकार हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2023 में कुल दर्ज परीक्षार्थी 10403 थे। जिसमें से कुल 10226 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित हुए। जिसमें से 8307 उाीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी में 1881, द्वितीय श्रेणी में 5364 एवं तृतीय श्रेणी में 1062 परीक्षार्थी उाीर्ण हुए। हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम जिले में 81.23 प्रतिशत रहा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply