Breaking News

कुसमी@कुसमी में होने जा रहा है क्रिकेट मैच का आयोजन,खिलाडि़यों में उत्साह

Share


कुसमी, 09 मई 2023 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के छोटे से शहर कुसमी में हिंडाल्को कम्पनी के सौजन्य से क्रिकेट मैच का आयोजन स्थानीय युवकों से मिलकर कराया जा रहा है ,क्रिकेट मैच यहाँ के हाईस्कूल मैदान में रात में खेला जायेगा, इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है,जानकारी के मुताबिक आईपीएल के तर्ज पर यहाँ पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है जिसमे कुसमी शहर और आसपास के गांवों के युवकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है ,इस प्रतियोगिता में 10 टीमो ने हिस्सा लिया है कुल 16 खिलाडि़यों का एक- एक टीम बनाया गया है जिसमे कुल 160 खिलाडि़यों का चयन इस प्रतियोगिता में किया गया है और बुधवार की रात में खेल की शुरुआत होगी,वही कुसमी में रात्रिकालीन मैच शुरू होने से स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है गर्मी के मौसम में लोग क्रिकेट मैच का आंनद उठाने जा रहे है,वही स्थानीय खिलाडि़यों भी अच्छी क्रिकेट मैच की प्रस्तुति देकर लोगो का दिल जीत सके इसके लिये खिलाड़ी भी तैयारी किये है, इस क्रिकेट मैच में आनन्द जायसवाल की टीम कुसमी रॉयल्स,डॉ रोहित बखला की टीम रॉयल्स चैलेंजर्स कुसमी, शाबीर अली की टीम कुसमी कैपिटल,अरुण एक्का और अमित कुमार की टीम कुसमी किंग्स, मो.जफर अली एवं मो.साकिब अली की टीम कुसमी इंडियस,मो. नईमुद्दीन की टीम कुसमी सुपर किंग, मो.जावेद रहमानी की टीम कुसमी टाइटन्स,मुरारी गुप्ता की टीम कुसमी नाईट राइडर्स, राजेश्वर गुप्ता की टीम सनराइजर्स कुसमी, मो. मुजाहिद की टीम कुसमी सुपर जायंटस ने भाग लिया है,बहरहाल इस क्रिकेट प्रतियोगिता में देखना होगा कि कौन सी टीम जीत कर इस प्रतियोगिता की ट्राफी अपने नाम करती है अभी तो फिलहाल खेल आरंभ होने जा रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@फर्जी ACB अधिकारी बन आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Share अम्बिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और …

Leave a Reply