Breaking News

लखनऊ @लखनऊ,वाराणसी सहित कई बड़े शहरों में एटीएस की ताबड़तोड़ छापेमारी

Share


हिरासत में लिए गए पीएफआई से जुड़े लोग
लखनऊ ,07 मई, 2023 (ए)।
उत्तर प्रदेश एंटी टेरर स्क्वॉयड ने एक साथ कई शहरों में रविवार सुबह छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। राजधानी लखनऊ समेत मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, आजमगढ़ में एटीएस ने एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मेरठ में थाना लिसाड़ी गेट और मवाना में छापा मारा। छापमारी के दौरान पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े कुछ सदस्यों और अन्य संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक सीएए हिंसा से लेकर अन्य राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के नेटवर्क की तलाश करने के लिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सेवा यात्रा के अनुभव जीवन की पूंजी,भारत को किताबों से नहीं गांव-गांव जाकर समझें : पीएम मोदी

Share नई दिल्ली,25 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply