Breaking News

मुंबई@मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिला डॉ. अंबेडकर पुरस्कार

Share


पूर्व राष्ट्रपति बोले- यूपी को भयमुक्त बनाने का किया काम
मुंबई ,06 मई 2023 (ए)।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतरत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुंबई के श्री षणमुखानंद ऑडिटोरियम में उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री की ओर से विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने लखनऊ से आकर पुरस्कार ग्रहण किया। बुद्धांजलि रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कोविंद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में गुंडाराज खत्म करके प्रदेश को भयमुक्त बनाने का काम किया है। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि योगी आदित्यनाथ उनके मित्र हैं और उत्तर प्रदेश में गुंडे, माफिया आज उनके नाम से थर-थर कांपते हैं।
डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि योगी ने उत्तर प्रदेश के सरकारी महकमों में डॉ. अंबेडकर की फोटो लगाने का आदेश देकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। लखनऊ में डॉ. अंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र बना कर योगी आदित्यनाथ ने माई साहब डॉ. सविता अंबेडकर के सपनों को पूरा किया है। योगी आदित्यनाथ आज दलितों-वंचितों के मसीहा बन चुके हैं।
बुद्धांजलि फाउंडेशन के अध्यक्ष और कार्यक्रम के आयोजक कैलाश मासूम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को भारत रत्न डॉ. अंबेडकर पुरस्कार देकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। योगी सरकार दलितों, पिछड़ों और वंचितों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है, सबको साथ लेकर चल रही है।
इस अवसर पर फिल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा, उदित नारायण और राजपाल यादव सहित देश के अन्य क्षेत्रों से आयी प्रतिभाओं को भी 13वें भारतरत्न डॉ. अंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply