Breaking News

बैंगलोर@कांग्रेस को अब जय बजरंग बली बोलने पर भी आपत्ति

Share


मोदीबोले-तुष्टिकरण की गुलाम हो चुकी है पार्टी
बैंगलोर ,05 मई 2023 (ए)।
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की धुंआधार रैलियां चल रही हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को तुमकुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया।
तुष्टिकरण की गुलाम हो चुकी कांग्रेस
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब जय बजरंगबली बोलने पर भी आपत्ति होने लगी है। कांग्रेस तुष्टिकरण की गुलाम हो चुकी है। कांग्रेस अपनी वोट बैंक पॉलिटिक्स की गुलाम हो चुकी है। ऐसी कांग्रेस कर्नाटक का कभी भी भला नहीं कर सकती है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता कांग्रेस और जेडीएस के खेल को समझ चुकी है। जेडीएस को दिया गया एक वोट कर्नाटक को एक कमजोर और अस्थिर सरकार देगा और एक कमजोर सरकार कभी भी एक मजबूत कर्नाटक का निर्माण नहीं कर सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कर्नाटक के जन-जन के आशीर्वाद से डबल इंजन सरकार प्रचंड बहुमत से वापस आना निश्चित हो गया है। सर्वे वाले देखेंगे तो पता चल जाएगा कि विजय किसकी तय है। जीत किसकी होने वाली है, ये दृश्य दिखाई दे रहा है।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply