Breaking News

नईदिल्ली@आप सासंद संजय सिंह का दावा

Share


शराब घोटाले में उनका नाम जोड़ने पर ईडी ने मांगी माफी,जताया खेद
नईदिल्ली,03 मई 2023 (ए)।
शराब घोटाले मामले पर मनीष सिसोदिया जेल में हैं। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय उनसे पूछताछ भी कर रही है। पिछले दिनों सीबीआई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी इस मामले में पूछताछ की थी। इस बीच, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि बिना किसी आधार के ईडी ने चार्जशीट में उनका भी नाम लिया है। संजय सिंह ने कहा कि ईडी ने उन्हें चिट्ठी लिखकर खेद जताया है। आप सांसद का कहना है कि ईडी ने अपनी गलती मानी है।
इस मामले में सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय वित्त सचिव को चिट्ठी भी लिखी है। संजय सिंह ने शराब घोटाले में नाम लेने पर प्रवर्तन निदेशालय के डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है। संजय सिंह ने कहा कि बिना किसी आधार के मेरा नाम लिया गया है। डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा और असिस्टेंट डायरेक्टर जोगिंदर सिंह ने मेरी छवि को नुकसान पहुंचाया है। इन दोनों अधिकारीयों ने अपने पद का दुरूपयोग किया किया है। संजय सिंह ने कहा कि मैंने दोनों अधिकारियों को 48 घंटे का नोटिस दिया था। न अधिकारियो ने जवाब दिया है। न ही माफी मांगी है।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply