दिल्ली कोर्ट ने जारी किया समन
नईदिल्ली,03 मई 2023(ए)। बीबीसी यानी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर डॉक्यूमेंट्री बनाई है तब से भारत में उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब इस मामले में बीबीसी को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने समन जारी किया है। बीबीसी के अलावा इस मामले में कोर्ट ने विकिपीडिया और इंटरनेट आर्काइव को भी समन जारी किया है। मानहानि मामले में ये सम जारी किया गया है। बता दें, भाजपा नेता विनय कुमार ने इस मामले में याचिका दायर की थी जिसपर सुनवाई करते हुए दिल्ली कोर्ट ने समन जारी किया है। अब इस मामले में रोहिणी कोर्ट 11 मई को अगली सुनवाई करेगी। याचिका में विनय कुमार सिंह ने कहा है कि इस डॉक्यूमेंट्री से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद की छवि को नुकसान हुआ है एवं दोनों संगठनों की मानहानि हुई है। आरएसए और वीएचपी को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से बदनाम किया गया है। बता दें इस डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘इंडिया- द मोदी म्ेश्चन’ है जिसपर भारतीय सरकार ने पहले ही रोक लगा दी थी। बीबीसी ने 2 भागों में इस फिल्म को रिलीज़ किया था। क्रस्स् और ङ्क॥क्क के एक्टिव वॉलेंटियर विनय कुमार सिंह ने इस डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ जो याचिका दायर की थी उसमें कहा गया था कि फिल्म पर रोक लगाए जाने के बाद ये अभी भी विकीपीडिया और इंटरनेट आर्काइव पर पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है।अब कोर्ट इस मामले में 11 मई को सगली सुनवाई करेगी।
बोरिस जॉनसन को दिए गए ऋण मामले में बीबीसी के अध्यक्ष रिचर्ड शार्प ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की है। नियमों का उल्लंघन करने की रिपोर्ट सामने आने के बाद बीबीसी के चेयरमैन शार्प ने ये इस्तीफा दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur