Breaking News

नई दिल्ली@सांसद के ड्राइवर ने बोनट पर युवक को लाद 3 किमी तक दौड़ाई कार

Share


नई दिल्ली 01 मई 2023 (ए)।
दिल्ली में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक शख्स को कार से कुचलने की कोशिश और फिर उसे बोनट पर बैठाकर 3 किलोमीटर तक गाड़ी चलाने का मामला सामने आया है। घटना दिल्ली के सनलाइट इलाके की है। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार के नवादा से एमपी चंदन सिंह का ड्राइवर है। वहीं, घटना की जानकारी सामने आते ही दिल्ली पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना रविवार रात की है। कार रात को करीब 11 बजे आश्रम चौक से निजामुद्दीन दरगाह की ओर आ रही थी। इसी बीच, कार की बोनट पर एक शख्स लटका हुआ दिखाई दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply